PALI SIROHI ONLINE
जालोर-बिशनगढ़ थाना पुलिस ने पशुपालकों को निशाना बनाकर लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जालोर जिले के बालवाड़ा के अलावा बालोतरा और जैसलमेर क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदातें स्वीकारी।
बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को बालवाड़ा क्षेत्र में एक अकेलेपशुपालक को नकली पिस्टल दिखाकर उसके दोनों कानों में पहनी सोने की मुरकियां लूट ली थीं। इस मामले में 31 जुलाई को बिशनगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर काला भाटा, पचपदरा के तारूनाथ (26) पुत्र सुमेरनाथ को गिरफ्तार किया है।

