• March 13, 2026

कोठार निवासी किशोर मीणा बने भारत आदिवासी पार्टी के पाली जिलाध्यक्ष

PALI SIROHI ONLINE

पाली में भारत आदिवासी पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त

नाना थाना क्षेत्र के कोठार निवासी किशोर कुमार मीणा को भारत आदिवासी पार्टी का पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईड़ा ने केंद्रीय एकीकरण समिति के अनुमोदन एवं निर्देशन के बाद नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि किशोर कुमार मीणा को पार्टी के प्रति आजीवन निष्ठा और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। उनसे संगठन विस्तार एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई है।

किशोर कुमार मीणा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर कोठार सहित आसपास क्षेत्र के समर्थकों, ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page