PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर।15 और 17 साल की दो लड़कियों को परिवार के लोगों ने लड़के से बात करते देखा तो लड़कियां डर गईं। वे भागकर नजदीकी हौद (वाटर टैंक) में कूद गईं। दोनों की डूबने से मौत हो गई। मामला जोधपुर ग्रामीण के कापरड़ा थाना इलाके का है।
कापरड़ा थानाधिकारी सुरेंद्र दुक्तावा ने बताया- लड़कियों के हौद में डूबने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। दोनों बालिकाओं के शव हौद से निकालकर कापरड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी पहुंचाए। पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड को लेकर स्थिति साफ नहीं है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
थाना इंचार्ज ने बताया- पुलिस टीम दोपहर शनिवार दोपहर 2.30 बजे थाना क्षेत्र के गांव पहुंची थी। यहां दो नाबालिग लड़कियां हौद में कूद गईं थीं। दोनों स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं थीं और आपस में रिश्तेदार थीं। दोनों के घर आस-पास ही हैं।
ये भी पढे
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोपहर में दोनों लड़कियां घर के पास ही खड़े होकर एक लड़के के साथ बात कर रही थीं। इस दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें लड़के के साथ देख लिया। परिवार के लोगों ने लड़के को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भाग गया। कुछ देर बाद घबराहट में दोनों लड़कियों ने हौद में छलांग लगा दी।
फिलहाल पुलिस अभी दोनों नाबालिग छात्राओं के सुसाइड मामले को लेकर जांच पड़ताल और पूछताछ कर रही है।