PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के नाना गाव में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा, घटना के विरोध में नाना बाजार बंद नानां में पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर ग्रामीण ओर व्यापारी प्रसासक को आज देगे ज्ञापन।
नाना गांव में स्थित नाना इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए एक व्यक्ति ने पंप के कार्यालय में तोड़फोड़ कर उत्पाद मचाया। अचानक हुई इस घटना से पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवडा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही नानां पुलिस टीम घटना स्थल पहुची ओर आरोपी को थाने लाकर तोड़फोड़ के कारणों की पूछताछ में लगी हुई है, आरोपी का तोड़फोड़ को लेकर मकशद क्या था, वही पेट्रोल पंप पर हुए नुकशान की भी जुटाई जा रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि दिनदहाड़े गांव के बीच इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है।
वहीं, एक अन्य पेट्रोल पंप संचालक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस स्टाफ उपलब्ध कराने की माग की है
व्यापार मंडल आज नानां ग्राम में बाजार बंद रखकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही व नानां ग्राम में पुलिस चौकी खोलने की माग को लेकर प्रसासन को ज्ञापन देगा।




