PALI SIROHI ONLINE
विरवाड़ा-वीरवाड़ा गांव में शनिवार को भील समाज रोई व भीतरोट परगना की बैठक खेल मैदान में हुई। बैठक में सर्वसहमति से सीताराम भील बड़ा कुआं झाड़ोली को निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुरेश भील को उपाध्यक्ष, पनाराम वीरवाड़ा को कोषाध्यक्ष, जोराराम को सचिव, खीमाराम भील को संगठन मंत्री, सोमाराम भील को प्रसार मंत्री, चंपालाल भील वीरवाड़ा को मीडिया प्रभारी, भंवर भील को संगठन मंत्री, प्रेमाराम भील को प्रसारक, सुरेश कुमार आरासना को सह मीडिया प्रभारी, सुनीलाल को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इन्हें भील आर्मीयुवा संगठन पिंडवाड़ा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भील आर्मी युवा संगठन के संयोजक श्रवण कुमार झाड़ोली ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए समाज को संगठित होने का आग्रह किया। समाज में फैली कुरीतियां बंद करने की बात कहीबालिका शिक्षा पर जोर देने को कहा। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण कुमार भील वीरवाड़ा ने की। उन्होंने नशा मुक्ति पर जोर दिया। 9 अगस्त की तैयारी पर चर्चा हुई। रूट और जगह को लेकर समाज के युवाओं को विशेष तैयारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


