• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी ग्राम में देवासी समाज के समाजसेवी डूंगाराम देवासी को बाली ब्लॉक के राष्ट्रीय पशुपालन संघ के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी ग्राम में देवासी समाज के समाजसेवी डूंगाराम देवासी को बाली ब्लॉक के राष्ट्रीय पशुपालन संघ के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन द्वारा उनकी समाज सेवा, सक्रियता और योगदान को देखते हुए की गई है।

डूंगाराम देवासी लंबे समय से समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य माना।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में समाजबंधुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए डूंगाराम देवासी के उज्जवल भविष्य की कामना की और संगठन के इस निर्णय की सराहना की।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोगों के साथ चामुंडेरी प्रसासक जसवंत राज मेवाडा ने विश्वास जताया कि डूंगाराम देवासी अपने पद की जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और पूरी लगन के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद डूंगाराम जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा, वफादारी और संघर्षशीलता के साथ कार्य करते हुए समाज के विकास और उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Previous Post

खाना खाने के बाद बिगड़ी रेवदर के मालवा निवासी युवक की तबीयत,हुई मौत

Next Post

सुमेरपूर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post
सुमेरपूर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

सुमेरपूर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page