• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-पुलिसकर्मियों के लिए कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पुलिसकर्मियों के लिए कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

तखतगढ 1 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) समाजसेवा एवं मानव सेवा के प्रति समर्पित महावीर इंटरनेशनल सुमेरपुर–शिवगंज के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे पुलिस थाना सुमेरपुर परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की जाएंगी तथा नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

संस्था के अध्यक्ष सीए पंकज जैन, सचिव सीए मुकेश परमार एवं कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने उपाध्यक्ष दीपक गोयल बताया कि महावीर इंटरनेशनल सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की गतिविधियां निरंतर पहुंचा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सेवा कार्य में सहयोग देने का आग्रह किया है।

महावीर इंटरनेशनल सुमेरपुर–शिवगंज द्वारा आयोजित इस सेवा शिविर को लेकर सदस्यों एवं पुलिस विभाग में उत्साह का वातावरण है।

Screenshot
Previous Post

रानी स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक विजय सिंह शेखावत का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

Next Post

पाली कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषितः हितेश सिरोया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

Next Post

पाली कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषितः हितेश सिरोया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page