• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक विजय सिंह शेखावत का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रानी स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक विजय सिंह शेखावत का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित
नगराज वैष्णव
रानी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक विजय सिंह शेखावत के सेवानिवृत्ति समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। श्री शेखावत भारतीय रेलवे में 37 वर्षों की उत्कृष्ट एवं निष्कलंक सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने रानी रेलवे स्टेशन पर लगभग 10 वर्षों तक अपनी सेवाएँ दीं। अपने कर्तव्यनिष्ठ, निर्भीक एवं यात्रियों के प्रति सहयोगी स्वभाव के कारण वे “निर्भीक स्टेशन मास्टर” के नाम से भी प्रसिद्ध रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में यात्रियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान कर सभी का विश्वास अर्जित किया।


समारोह में रानी स्टेशन मास्टर उमेदमल (अमाराम) देवड़ा, पंकज चौधरी, महेन्द्र कुमार, सोहनलाल, मांगीलाल, भरत कुमार, सतीश कुमार, मंजीत सिंह, उमेश तक्षक, ऋषभ सहित रेलवे स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर रानी के गणमान्य नागरिक राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, प्रताप मीणा, जोधाराम, हकाराम चौधरी, मदन भाया, पवन मेवाड़ा, राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, पूनाराम कुमावत, चुन्नीलाल नोवल्टी, मंगल कुमावत , कुंदनसिंह, महिपाल जैन , दिनेश जैन शंकर सिंह मनीष बंजारा एड्वोकेट तथा मनोज मीणा (हेल्थ इंस्पेक्टर) सहित अनेक लोगों ने श्री शेखावत के व्यक्तित्व एवं सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में गोड़वाड रेलवे विकास समिति की ओर से श्री विजय सिंह शेखावत का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। समारोह का वातावरण भावुक रहा और उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं

Screenshot
Previous Post

सुमेरपुर- अवैध पिस्टल एवं 03 जिदा कारतूस सहित आरोपी निम्बाराम गिरफ्तार

Next Post

सुमेरपुर-पुलिसकर्मियों के लिए कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

Next Post

सुमेरपुर-पुलिसकर्मियों के लिए कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page