PALI SIROHI ONLINE
पाली जिला पुलिस की शराब माफियाओ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी। पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर की बडी कार्यवाही करीबन 1.25 करोड़ कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के कुल 1042 कार्टुन बरामद ।
मक्के की आड में शराब तस्करी करने वाले आरोपी 2 गिरफतार शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर जब्त “पाली पुलिस की अब पैनी नजर, तस्कर पर जारी है।”
पाली-मोनिका सैन IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे लॉकल एवं स्पेशल एक्ट कार्यवाही के अभियान के तहत ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मंगलेश चुडावत उप अधीक्षक अधीक्षक वृत पाली शहर के निकटतम सुपरविजन में हनुवंतसिंह सिसोदिया नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की टीम द्वारा माफिक मुखबीर ईत्तला के दिनांक 31.07.26 को एनएच 162, नया गांव पुलिये के पास सर्विस रोड पर नाकाबन्दी के दौरान ट्रेलर नम्बर RJ52GA0915 में की तलाशी में चालक कालुराम कब्जे से मक्के की आड में ट्रेलर में पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के अलग-अलग ब्रान्ड के कुल 1042 कार्टुन बरामद कर अवैध शराब परिहन में प्रयुक्त ट्रेलर को जब्त कर मुलजिमान कालुराम एवं जेठुसिंह को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।
बरामदा पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के र्काटनू की अनुमानित बाजार कीमत करीबन 1.25 करोड़ रूपये है। बरामदा पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर खरीद व सप्लाई के संबध मे मुलजिम से अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीमः-
1 भुण्डाराम सउनि उनिपु ट्रान्सपोर्ट नगर
2 जसाराम एच.सी 611 थाना ट्रान्सपोर्ट नगर (मुख्य भूमिका)
3 रामनिवास एच.सी 1360 थाना ट्रान्सपोर्ट नगर (मुख्य भूमिका)
4 विजय कुमार कानि. 837 थाना ट्रान्सपोर्ट नगर (मुख्य भूमिका)
5 पुखसिंह कानि. 1359 थाना ट्रान्सपोर्ट नगर (आसुचना अधिकारी)
6 महेन्द्र कानि. 766 थाना ट्रान्सपोर्ट नगर
7 मोहनलाल एच.सी ड्रा. 709 थाना ट्रान्सपोर्ट नगर
गैरसायल का विवरणः-
1कालुराम पुत्र स्वं मुरलीधर उम्र 50 साल निवासी गढभोपजी पुलिस थाना थोई जिला सीकर
2.जेठुसिंह पुत्र स्वं हरिसिंह उम्र 43 वर्ष निवासी धोलिया पुलिस थाना जसवंतगढ जिला डीडवाना


