PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व ब्रजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 30-07-2026 को शराब तस्करी के मामले में फरार शराब सप्लार को गिरफ्तार किया गया।
घटनाः-दिनांक 05-05-2026 को मावल पुलिस चौकी पर नाकांबदी के दौरान मिनी ट्रक नम्बर RJ-18-GD-1589 से पंजाब निर्मित शराब के 200 कार्टून जब्त कर मुल्जिम बलजीत व सचिन को गिरफ्तार किये गये थे। इस प्रकरण में जब्तशुदा शराब का सप्लायर आरोपी सुनिलकुमार घटना के बाद से वांछित चल रहा था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 30-07-2026 को आरोपी की तलाश के दौरान नाकाबंदी में पालडी एम पुलिस के सहायता से वांछित आरोपी सुनिलकुमार को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। जिससे जब्तशुदा शराब के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
नाम पता मुल्जिमः-सुनिलकुमार पुत्र श्री जयपाल जाति जाट उम्र 27 साल निवासी गांव बुंगी पुलिस थाना सिद्धमुख जिला चूरू
पुलिस टीम
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. टीकमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम
3. पुखराज उनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. राजेन्द्रकुमार सउनि पुलिस थाना पालडी एम
5. गणेश कानि.न.260 पुलिस थाना पालडी एम
6. ओमप्रकाश हैड कानि.न.633 पुलिस थाना पालडी एम
7. वजाराम कानि. न.450 पुलिस थाना आबूरोड रीको


