PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक ऑजणा वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में सीताराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये एक विशेष अभियान चलाया जाकर तकनिकी संसाधनो व सीसीटीवी कैमरों के निरीक्षण व पूर्व के चोरी में संलिप्त अपराधियों के रिकार्ड को खंगाला जाकर इस तरह की वारदातों में संलिप्त अपराधियों के उपर लगातार नजर रखने के लिये थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा दिन रात भरसक प्रयास कर मोटरसाईकिल चोरी में संलिप्त आरोपियों को चिन्हित किया जाकर एक आरोपी निर्मलसिहं पुत्र वालसिहं जाति गरासिया उम्र 21 साल निवासी सरली ढेडमारीया पुलिस थाना कोटडा जिला उदयपुर को दस्तयाब किया गया आरोपी के कब्जे से रेवदर थाना क्षेत्र से चोरी की गई कुल 01 मोटरसाईकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कार्यवाही विवरणः पुलिस थाना रेवदर हल्का क्षेत्र से हुई मोटरसाईकिल चोरी हेतु थानाधिकारी सीताराम निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर चोरी की मोटरसाईकिलों को ट्रेस करने हेतु पूर्व के चालान शुदा अपराधियों पर निगरानी रखने हेतु जगह बजगह गांवो मे खास मुखबीर मामुर किये जाकर कही स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेजो को देखने पर मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपी की पहचान कर मुल्जिम निर्मलसिहं पुत्र वालसिंह जाति गरासिया उम्र 21 साल निवासी सरली ढेडमारीया पुलिस थाना कोटडा जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया जाकर 01 मोटरसाईकिल बरामद की गई। एक महिने में रेवदर पुलिस द्वारा 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 मोटरसाईकिले बरामद की गई है।
कार्यवाही हेतु गठित पुलिस टीमः-
1.सीताराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर।
2. पकाराम हैड कानि नं 247 पुलिस थाना रेवदर।
3. वेलाराम कानि. 591 पुलिस थाना रेवदर।
4. जयप्रकाश कानि. 218 पुलिस थाना रेवदर।
5. दिनेश कानि नं 217 पुलिस थाना रेवदर।
6. भजनलाल कानि नं 405 पुलिस थाना रेवदर।


