• March 23, 2026

कार-टेंपो की टक्कर, चार लोग गंभीर घायलःतीन महिलाएं शामिल, दो की हालत चिंताजनक; ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हादसा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार और लोडिंग टेंपो की टक्कर हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहरी घाटा तिराहा पर हुआ। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को तुरंत सिरोही ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब तेज रफ्तार कार ने लोडिंग टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों में सविता, बाली देवी, मानाराम और एक अन्य महिला शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, एक पुरुष और दो महिलाओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी ट्रॉमा सेंटर बुलाया है।

You cannot copy content of this page