• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

युवक बोला-मारपीट कर किया कुकर्म, हॉस्पिटल भर्तीः गुजरात से दवा लेने पाली आया था, रुपए और चेन-मोबाइल छीनने का भी आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0
युवक बोला-मारपीट कर किया कुकर्म, हॉस्पिटल भर्तीः गुजरात से दवा लेने पाली आया था, रुपए और चेन-मोबाइल छीनने का भी आरोप

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे एक युवक ने पांच युवकों पर जंगल में ले जाकर मारपीट, कुकर्म और लूटपाट के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि आरोपी नकदी, चेन और मोबाइल भी छीन ले गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला मारपीट का सामने आया है और कुकर्म के आरोपों की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

दवा लेने आया था, सुनसान जगह ले जाने का आरोपबताया जा रहा है कि पीड़ित युवक एचआईवी मरीज है और दवा लेने के लिए पाली आया था। युवक का कहना है कि वह गुजरात में एक रेस्तरां पर काम करता है और चार महीने बाद बुधवार सुबह पाली पहुंचा था। गुरुवार दोपहर तीन युवक उसे बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह ले गए। वहां बीयर बार था। आरोप है कि युवकों ने उसके भाई का नाम लेकर कहा कि वह अभी आ रहा है। इसके बाद उससे पैसे मांगने लगे।

15-16 हजार रुपए, चेन और मोबाइल छीनने का आरोप

युवक का आरोप है कि उसके पास 15-16 हजार रुपए नकद, एक चेन और करीब 26 हजार रुपए कीमत का मोबाइल था, जिसे आरोपियों ने छीन लिया। इसके बाद कुल पांच लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और मारपीट की। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके मुंह में यूरिन भी डाला।

पुलिस बोली- फिलहाल मारपीट का मामला, जांच जारी

पुलिस ने कुकर्म की घटना से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घायल के पर्चा बयान के आधार पर जांच की जा रही है। कुकर्म के आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Screenshot
Previous Post

रानी नगर पालिका ने सांडों की धरपकड़ शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

Next Post

पाली-गुरु पूर्णिमा पर वृद्धा से लूट के दो आरोपी 24 घंटे में ही पकड़ लिए

Next Post
पाली-गुरु पूर्णिमा पर वृद्धा से लूट के दो आरोपी 24 घंटे में ही पकड़ लिए

पाली-गुरु पूर्णिमा पर वृद्धा से लूट के दो आरोपी 24 घंटे में ही पकड़ लिए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page