• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, 3 की मौत: छोटे बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ा, पति-पत्नी की इलाज के दौरान गई जान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके छोटे बेटे की मौत हो गई।

एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर व कार सवार दूसरे लोग मौके से फरार हो गए। हादसा बेकरिया थाना क्षेत्र में आकियावड़ के पास गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट में राजसमंद जिले के रहने वाले नवनीत मीणा (36), संगीता (33) और उनके 8 साल के बेटेतुषार की मौत हुई है। वहीं, बड़ा बेटा निखिल (14) गंभीर घायल है।

स्कूटी के परखच्चे उड़े, छोटे बेटे की मौके पर ही मौत

गोगुंदा थाना के एएसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार चक्की (राजसमंद) से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। स्कूटी को आकियावड़ के पास कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को पुलिस ने गोगुंदा हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यहां डॉक्टर ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया।पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत

उदयपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह सुबह पति-पत्नी मौत हो गई। बड़े बेटे निखिल की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कार में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Screenshot
Previous Post

आबूरोड में दिनदहाड़े घर में चोरीः काम से बाहर गया था परिवार, ताला तोड़ जेवरात और 4 लाख नकद ले गए चोर

Next Post

रानी नगर पालिका ने सांडों की धरपकड़ शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

Next Post

रानी नगर पालिका ने सांडों की धरपकड़ शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page