• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

10वीं का रिजल्ट कल, 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 23, 2026
in Local
0
10वीं का रिजल्ट कल, 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

PALI SIROHI ONLINE

अजमेर-राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट मंगलवार (24 मार्च) को घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ऐसा पहली बार है, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी हो रहा है। वहीं बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।

दरअसल, राज्य सरकार ने एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में बोर्ड प्रशासन 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित कर रहा है।

इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी। 28 फरवरी को खत्म हुई दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने

बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट भी इसी महीने जारी कर दिया जाए। बोर्ड ने इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी है।

12वीं की परीक्षा 11 मार्च तक चली थी। इसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट्स बैठे थे। प्रदेश के 6 हजार 170 सेंटर पर एग्जाम हुए थे।

Previous Post

सीवरेज में स्कूटी गिरने के मामले में JEN सस्पेंड:जोधपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर FIR दर्ज, बोले- ठेकेदार ने नहीं रखा सेफ्टी का ख्याल

Next Post

कार-टेंपो की टक्कर, चार लोग गंभीर घायलःतीन महिलाएं शामिल, दो की हालत चिंताजनक; ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page