• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लुटेरी दुल्हन बनकर लाखों ठगे, 2 आरोपी गिरफ्तारः शादी का झांसा देकर दूसरी महिला से शादी करवाई, मोबाइल लोकेशन से पकड़े

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में लुटेरी दुल्हन बनाकर शादी कराने और 14 लाख 51 हजार रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी थाना बागरा के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल थे। बागरा थाना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के बारे में जांच कर रही है।पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम और वृत्ताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इसी दौरान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

शादी का झांसा देकर लिए लाखों रुपए

पुलिस के अनुसार अरटवा निवासी महेन्द्र सिंह ने 21 जनवरी 2026 को बागरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि दीगांव निवासी जेत सिंह ने अपनी कथित साली की बेटी संगीता से शादी कराने का झांसा देकर परिवार से लाखों रुपए लिए।

दूसरी महिला से करवा दी शादी

रिपोर्ट के अनुसार बाद में गुजरात के डीसा में संगीता की जगह पहले से शादीशुदा महिला कोकिला बेन से उसकी शादी करवा दी गई। कुछ दिन बाद जेत सिंह उस महिला को अपने साथ ले गया और उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इस तरह आरोपियों ने करीब 14 लाख 51 हजार रुपए की ठगी कर ली।

मोबाइल लोकेशन से पहुंचे आरोपियों तक

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइललोकेशन के आधार पर गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा निवासी श्रवणसिंह वाघेला और मुख्य साजिशकर्ता दीगांव निवासी जेतसिंह राजपूत को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका और ठगी की रकम के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग, कांस्टेबल वरिंगाराम, गौतम चंद और तकनीकी सहयोग के लिए जालोर एसपी ऑफिस के हेड कॉन्स्टेबल छत्रपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post

पाली- 15 लाख की शराब तस्करीः एक गिरफ्तार, पिकअप में 180 कार्टन छुपाकर गुजरात ले जा रहा था

Next Post

झाड़ोली सिवेरा मार्ग पर बेकाबू ऑटो की टक्कर से विधूत पोल टूटा, बिजली आपूर्ति बाधित ऑटो भी हुआ क्षतिग्रस्त

Next Post

झाड़ोली सिवेरा मार्ग पर बेकाबू ऑटो की टक्कर से विधूत पोल टूटा, बिजली आपूर्ति बाधित ऑटो भी हुआ क्षतिग्रस्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page