PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में आबकारी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 180 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप जब्त की। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है। शराब की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में हाईवे पर टीम मुखबिर की सूचनार पर अलर्ट रही। जैसे ही संदिग्धपिकअप आई तो उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप में चड़ीगढ़ ब्रांड की 180 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली। ऐसे में पिकअप और शराब को जब्त किया।
मामले में बीकानेर के सोडवाली (लुणकसर) निवासी 40 वर्षीय गिरधारीसिह पुत्र अमरसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी यह शराब कहां से लेकर आया और गुजरात में कहां सप्लाई करने जा रहा था। इसको लेकर आबकारी टीम पूछताछ में जुटी है। कार्रवाई सुमेरपुर के आबकारी सीआई हरेन्द्र चौधरी ने की। जिसमें मुख्य भूमिका आबकारी के कांस्टेबल मनोज ढाका की रही।चने के छिलके के कट्टे की आड़ में तस्करी
जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया- आरोपी ने पिकअप में चने के छिलके के कट्टे भर रखे थे। और उसके पीछे शराब कर्टन छुपा रखे थे।
पूछताछ में आरोपी ने पिकअप में चने के छिलके के कट्टे गुजरात सप्लाई ले जाने की बात बताई। लेकिन जब तलाशी ली तो अंदर कट्टों के पीछे शराब के कार्टन मिले। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी करेंगे कि कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई देने जा रहा था।

