PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद अपनी योजना गुप्त रखें, नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी काम बिगाड़ सकती है। कानूनी लापरवाही से हानि हो सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। धैर्य रखें।
वृष;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: व्यर्थ के कार्यों के लिए यात्रा संभव है। आयात-निर्यात में निवेश के अवसर मिलेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। अटका धन मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी रहेगा।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। भौतिक सुखों पर बड़ा व्यय संभव है। मनमुताबिक काम नहीं मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अधिकारियों से आलोचना मिल सकती है। विवाद से बचें।
सिंह;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला योजना साकार होने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए जी-जान से जुटेंगे। संतान के करियर को लेकर निराशा बढ़ सकती है। अपनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
तुला:शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: साझेदार में गतिरोध संभव है। कार्यस्थल पर तनाव घटने से राहत मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अजनबी पर भरोसा भारी पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत होगी।
वृश्चिक:शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : मेहनत का लाभ मिलना मुश्किल है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। कड़वी बातों से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। नए कारोबार के लिए जरूरी धन जुटा लेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
मकर;शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : रुकी हुई तरक्की मिलने की उम्मीद है। चल रही योजना अटक सकती है। दूसरों की बातों से मन दुखी होगा। कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व बना लेंगे। कानूनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
मिथुन;शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : व्यर्थ की बातों में समय एवं धन बर्बाद होगा। मित्रों से उलझनें साझा करने पर मन हल्का होगा। नए कारोबार में लाभ की गति धीमी रहेगी। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। शांत रहें।
कन्या:शुभ अंक 3, शुभ रंग भूराः नया काम शुरू करने का मन बनेगा। पदोन्नति की राह में मुश्किल आ सकती है। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता संभव है। व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। कड़वी बातों से मित्र नाराज हो सकते हैं।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला अपनी योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का साथ करियर को मजबूती देगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर भागदौड़ का लाभ मिलेगा। जोखिम उठाना नुकसानदेह हो सकता है।
कुंभ;शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलाएगा। भागदौड़ के कारण सेहत बिगड़ सकती है। कर्ज के कारण जरूरी खचों में कटौती करनी पड़ेगी। तनाव से छुटकारा मिलेगा। मांगलिक खर्च संभव है।
मीन;शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : निजी मामलों को लेकर तनाव बना रहेगा। आत्मसम्मान की कीमत पर समझौता नहीं करेंगे। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। भय की स्थिति से मुक्ति मिलसकती है।




