PALI SIROHI ONLINE
दिनेश राव गोल
पालड़ी एम में आवारा सांडों का आतंक, पति-पत्नी घायल
सिरोही जिले के पालड़ी एम गांव में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में सांडों के हमले से एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही अस्पताल रेफर किया गया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को ज्ञापन सौंपकर आवारा सांडों को जल्द से जल्द अर्बुदा गौशाला में शिफ्ट करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी सांडों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
VIDEO

