• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न, गुरु भक्तों ने लिया गुरु मंत्र का लाभ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0
जोधपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न, गुरु भक्तों ने लिया गुरु मंत्र का लाभ

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न, गुरु भक्तों ने लिया गुरु मंत्र का लाभ

नगराज वैष्णव
रानी /जोधपुर में गुरुजी कृष्ण मुरारी फलौदी वाले के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार अरोड़ा के निवास स्थान पर किया गया। गुरुजी के आगमन पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया तथा शोभायात्रा के रूप में उन्हें निवास स्थान तक लाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिन पर श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर नृत्य करते रहे। इसी अवसर पर राजेश कुमार अरोड़ा का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कलाकंद से बने विशेष केक का काटकर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात गुरु पूर्णिमा का मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। गुरुजी का सोल (शॉल), माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में गुरुजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र प्रदान किया, जिसका सभी गुरु भक्तों ने लाभ लिया। बाद में भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर राजेश अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, प्रवीण अरोड़ा, लेखराज जोशी, नगराज वैष्णव, पी.के. अरोड़ा, बीएसएफ के जवान कमल कुमार, पायल, पीपा वंशी, सोहनदास सहित सैकड़ों समाजबंधु एवं गुरु भक्त उपस्थित रहे

Previous Post

जसोल पहाड़ी धोरी नाथ मंदिर आश्रम मे श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Next Post

पाली-सुबह उठते ही सांप ने डसा, हॉस्पिटल में स्नेक बाइट के 4 मामले; सभी का इलाज जारी

Next Post

पाली-सुबह उठते ही सांप ने डसा, हॉस्पिटल में स्नेक बाइट के 4 मामले; सभी का इलाज जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page