PALI SIROHI ONLINE
तखतगढ़-एनएच 325 पर देर रात रोंग साइड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार व बाइक की आमने सामने जबरदस्त
बाइक सवारो को उछालकर फैका,एक ने उपचार के दौरान तोडा दम दुसरा सुमेरपुर उपचाराधिन , पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौपा शव जांच शुरू
तखतगढ 29 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार की देर शाम करीब 10 बजे तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 325 के फालना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी के सामने मुख्य चौराया से रोंग साइड से फालना की तरफ गुजरती तेज रफ्तार से स्विफ्ट कार और सामने आ रहे बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत मे बाइक सवार दो युवको को उछालकर फैक दिया। घटना के तुरंत बाद का चालक मौके से भागने मे सफल हो गया।
घटना मे बाइक पर सवार दोनो युवक गंभीर घायल हो गए। सुचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनो को राजकीय अस्पताल तखतगढ पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को गंभीर हालात मे सुमेरपुर रेफर किया जिस मे एक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने शव को तखतगढ अस्पताल की मोर्चरी के रखरखाव दोनो वाहनो को कब्जे मे लेकर थाने मे रखवाया।और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने मृतक के पुत्र मोहम्मद साहरूख पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी खारचीयावास की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश एव जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी मोहम्मद साहरूख खा ने टाइपसुदा रिपोर्ट पेश कर अवगत की मुझ प्रार्थी के पिताजी अब्दुल हमीद पुत्र ताज मोहम्मद निवासी मंगलवार को समय रात करीब 10 बजे अपने घर से गौरव पथ से होकर तखतगढ मुख्य चौराहा की तरफ अपने दुपहिया वाहन से जा रहे थे व मेरे पिताजी के दुपहिया वाहन की पीछली सीट पर उनके दोस्त प्रतापराम मीणा पुत्र बाबुलाल मीणा निवासी- गौरवपथ तखतगढ सवार थे।
दरम्यान चौराहा की तरफ जाते समय फालना रोड पर जहा से डिवायडर शुरू हाते है। वहा पर आगे से एक कार नम्बर आर०जे 24 सी०ए० 3011 स्वीफ्ट कार के चालक जहीर पुत्र जफर हुसैन जाति मुसलमान द्वारा रॉन्ग साईड से ऑवरस्पीड व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और मेरे पिताजी के वाहन बाइक को जबरदस्त टक्कर मार मौके से भाग गया।
जिससे मेरे पिताजी को सिर व शरीर पर गम्भीर चौट आई जिससे उनका उपचार के दौरान मौत हो गई व पीछे बैठे प्रतापराम की गम्भीर चोट आई है। जिससे उनको तखतगढ सामुदायिक अस्पताल ने उपचार के लिए आगे रेफर किया गया है। उक्त दुर्घटना के वक्त पीछे से आ रहे हमारे मौहल्लावासी मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद युशुफ आ रहा था उसने तुरन्त मेरे पिताजी व प्रतापराम को 108 के माध्यम से सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया, वाहन चालक टक्कर मार के कार को वही छोड के भाग गया।


