PALI SIROHI ONLINE
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली के आयोजक नरेन्द्र परमार ने सर्व प्रथम अपने गुरु माताजी पिताजी को तिलक दुपट्टा एवं शाल से सम्मान करते हुए सादर प्रणाम किया। तत्पश्चात महामंडलेश्वर श्री संतोष दास जी महाराज ला रा भाकर, संत श्री सुरेंद्र नाथजी कृपलानी सादड़ा आश्रम, संत श्री विजय सिंहजी दत्तात्रेय आश्रम बीजापुर, चिमनपुरा महाकाली भोपाजी रमेशजी सुथार , पाली जालौर सिरोही आन लाइन संपादक श्री पिंटू अग्रवाल का माला ,शाल, दुपट्टा से स्वागत किया सभी गुरुदेव को सादर प्रणाम करते हुए गुरदेव ने परमार को आशीर्वाद प्रदान किया। परमार ने महामंडलेश्वर की निश्रा में लड्डू प्रसाद गौ माता को खिलाई

