• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-मिलावटी चांदी देकर की 4 लाख ठगी:ज्वेलर ने रुपयों की जरूरत बताकर की धोखाधड़ी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 23, 2026
in Local
0
पाली-मिलावटी चांदी देकर की 4 लाख ठगी:ज्वेलर ने रुपयों की जरूरत बताकर की धोखाधड़ी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक ज्वेलर द्वारा अपने ही परिचित के साथ 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने शुद्ध चांदी बताकर मिलावटी चांदी बेच दी। जब पीड़ित ने दूसरे दिन जांच करवाने पर सच्चाई सामने आई। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHO बोलीं – विश्वास में लेकर की गई धोखाधड़ी

सोजतरोड थाने की SHO कमला लौहार ने बताया – बोरनाडी निवासी 27 वर्षीय कैलाश पुत्र मांगीलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में कैलाश ने बताया कि 10 मार्च 2026 को सोजतरोड के फुलाद रोड स्थित ज्वेलरी शॉप का संचालक पीनू उर्फ कमल किशोर पुत्र केवलचंद उसकी दुकान पर आया था।

‘शुद्ध चांदी’ बताकर की डील, तुरंत पैसों की बताई जरूरत

आरोपी ने कैलाश को बताया कि उसके पास गलाई हुई शुद्ध चांदी है और उसे रुपयों की सख्त जरूरत है, इसलिए वह इसे बेचना चाहता है।

कैलाश ने कहा कि उस दिन चांदी का टंच (जांच प्रक्रिया) निकालने वाली दुकान बंद है, इसलिए अगले दिन जांच के बाद पैसे दिए जाएंगे।

लेकिन आरोपी ने तत्काल पैसों की जरूरत बताकर भरोसा दिलाया कि बाद में टंच निकलवा लिया जाएगा।विश्वास में आकर दिए 4 लाख रुपए

आरोपी की बातों में आकर कैलाश ने बिना जांच किए ही उसे 4 लाख रुपए नकद दे दिए और चांदी अपने पास रख ली।

अगले दिन खुली पोल, कम निकला वजन

दूसरे दिन जब कैलाश ने चांदी का टंच निकलवाया तो सामने आया कि चांदी का वजन केवल 2693 ग्राम ही है, जो अपेक्षा से काफी कम था और मिलावटी निकली।

इस पर कैलाश ने आरोपी को कॉल कर जानकारी दी।

पैसे लौटाने का दिया भरोसा, लेकिन नहीं किए वापस

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पीनू ने पैसे वापस करने और चांदी लेने का भरोसा दिया, लेकिन कई बार कहने के बावजूद उसने रुपए वापस नहीं किए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर मिलावटी चांदी देकर 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

सोजतरोड थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

खाना पकाते समय गैस सिलेंडर  में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Next Post

पालड़ी एम में आवारा सांडों का आतंक, पति-पत्नी घायल

Next Post
पालड़ी एम में आवारा सांडों का आतंक, पति-पत्नी घायल

पालड़ी एम में आवारा सांडों का आतंक, पति-पत्नी घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page