• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित मादक पदार्थ सप्लायर अशोक गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0
आबुरोड-मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित मादक पदार्थ सप्लायर अशोक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदाथों की तस्करी के प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व  बृजेश कुमार वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के प्रकरण में सप्लायर अशोक धाकड को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 25.07.2026 को थानाधिकारी पुलिस थाना रिक्को आबूरोड द्वारा
दौराने नाकाबन्दी चैकिग एक स्विफ्ट कार नम्बर आरजे 46 सीए से 673 ग्राम अफीम दुध बरामद कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व प्रकरण संख्या 231 दिनांक 25.07.2026 जुर्म धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसधान हवाले थानाधिकारी आबूरोड शहर के किया गया। दोराने अनुसंधान प्रकरण अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई देने वाला अशोक धाकड निवासी चौकडी जिला निमच मध्यप्रदेश का खुलासा करते हुए अभियुक्त अशोक धाकड को तकनिकी साक्ष्य व मुखबिर सुचना अनुसार दिनांक 28.07.2026 को निमच मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः- अवैध मादक पदार्थ के प्रकरण में वांछित उक्त मुल्जिम अपनी शकुनत से रूपोश होकर ईधर उधर छिपता फिर रहा था। जिसको पुलिस टीम द्वारा उक्त मुल्जिम को गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये। मुलजिम कि तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से लगातार प्रयास कर तथा मुखबिर ईतलानुसार मुल्जिम अशोक धाकड पुत्र लाभचन्द जाति धाकड उम्र 35 साल निवासी चौकडी पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया व आरोपी से प्रकरण में शरीक अन्य आरोपियों के बारे मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार मुल्जिमः-
अशोक धाकड पुत्र लाभचन्द जाति धाकड उम्र 35 साल निवासी चौकडी पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश ।

पुलिस टीम :-
1 हरचन्द देवासी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ शहर
2  ओमप्रकाश कानि न. 422 पुलिस थाना आबूरोङ शहर
3  राजीव कानि न. 815 पुलिस थाना आबूरोङ शहर
4  समरप्रतापसिंह कानि न. 357 पुलिस थाना आबूरोड शहर
5  सुरेश कुमार कानि नं 460 डीसीआरबी सिरोही।

Previous Post

रानी पुलिस ने अवैध बजरी से भरा 01 ट्रेक्टर मय ट्रोली जब्त कर,एक आरोपी गिरफतार

Next Post

बाली-गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

Next Post
बाली-गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

बाली-गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page