PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली-पाली में मंगलवार देर रात को एक 40 साल का अधेड़ चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में लाया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की।
चलती ट्रेन से गिरा, इलाज के दौरान मौत
मारवाड़ जंक्शन जीआरपी थानाप्रभारी देवाराम ने बताया-मृतक की पहचान फलौदी जिले के भीख नगर (देचू) निवासी 40 वर्षीय भेराराम पुत्र उदाराम के रूप में हुई। मृतक मंगलवार को जोधपुर से बीकानेर यशवंतपुर ट्रेन से जनरल टिकट लेकर सूरत के लिए ट्रेन में बैठा था।
मंगलवार देर रात करीब एक बजे बोमादड़ा-राजकियावास के बीच चलती ट्रेन से नीचे गिर गया था। यह देख यात्रियों ने ट्रेन की चैन खींची और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। बाद में दूसरी ट्रेन से उन्हें मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन ले गए।
आधार कार्ड से पहचान हुई
जहां से मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली रेफर किया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। ऐसे में हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। जो बुधवार को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सौंपा गया।

