PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर के जाखा माजी के पास पति-पत्नी बाइक से सुमेरपुर काम से जा रहे थे की
ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गभीर घायल हो गए। हादसे में पति के दांत टूट गए और चेहरे, हाथ और पैर पर चोट आई है। वहीं पत्नी के सिर पर चोट आने के साथ एक पैर फेक्चर हो गया। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है
उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी गांव निवासी 40 साल के सूरमाराम पुत्र भूराराम अपनी 36 साल की पत्नी गीतादेवी के साथ बाइक से सुमेरपुर काम पर जा रहे थे।
इस दौरान जाखा मांजी के पास मिनी ट्रक ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सूरमाराम मुंह के बल नीचे गिरा। जिससे उसके दांत टूट गए और चेहरे पर भी चोटे आई।
गीता देवी भी हादसे में घायल हो गई। उसका एक पैर फेक्चर हो गया। दोनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

