• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना- गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ भव्य उत्सव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0
फालना- गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ भव्य उत्सव

PALI SIROHI ONLINE

फालना- गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ भव्य उत्सव
खुडाला, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला में गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य  राजेश पुरी, मुख्य अतिथि सौरव गुर्जर आर सी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज फालना ,विशिष्ट अतिथि गौरव सोनी RMGB फालना बैंक प्रबंधक, रमजान पठान तथा मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी मीरा बेन, बाबुलाल जी मालवीय ,  गोपाराम चौधरी , श्रीपाल सिंह, अमित मेहता द्वारा माँ सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, स्वागत गीत, प्रेरणादायक भाषण, कविता पाठ, भजन, समूह नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु के महत्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनों ने खूब सराहा।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि गुरु ही विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे पथ-प्रदर्शक होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही ज्ञान, संस्कार एवं चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश पुरी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है तथा प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए।

इस अवसर पर सौरव गुर्जर आर सी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज फालना द्वारा सभी के लिए मिष्ठान्न की व्यवस्था की गई तथा बालवाटिका के लिए फर्नीचर हेतु 5100 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। श्री गौरव सोनी RMGB फालना द्वारा मिस्टर एंड मिस क्लीन के लिए 11000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की।  की । श्री रमजान पठान ने पूरे विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। गोपाराम चौधरी ने 2100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की.बाबूलाल मालवीय ने विद्यार्थियों पेन वितरण किए।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कार्यालय कार्मिक, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य, अभिभावकगण, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवाराम ने किया तथा अंत में श्री श्रीपाल सिंह SMC अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Previous Post

दुर्घटना में दो की मौत के मामले में सजा बरकरारः एडीजे ने अपील खारिज की, निचली अदालत ने सुनाई थी 2 साल की जेल की सजा

Next Post

सुमेरपूर- ट्रक की टक्कर से पति पत्नी गभीर घायल, जाखा माजी के पास की घटना

Next Post
सुमेरपूर- ट्रक की टक्कर से पति पत्नी गभीर घायल, जाखा माजी के पास की घटना

सुमेरपूर- ट्रक की टक्कर से पति पत्नी गभीर घायल, जाखा माजी के पास की घटना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page