• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खाना पकाते समय गैस सिलेंडर  में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 23, 2026
in Local
0
खाना पकाते समय गैस सिलेंडर  में लगी आग, बड़ा हादसा टला

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में सोमवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद महिला घबरा कर बाहर भाग गई। मौके पर मौजूद युवकों ने लते सिलेंडर को बाहर निकालकर नाले में फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

घटना पाली शहर के मंडिया रोड स्थित घोसी कॉलोनी की है। यहां दलपत सिंह के घर सोमवार सुबह खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।

आग लगते ही घर में मौजूद महिला घबरा गई और तुरंत बाहर निकलकर मदद के लिए चिल्लाने लगी।

अफरा-तफरी के बीच युवकों ने दिखाई हिम्मत

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाई और जलते हुए सिलेंडर को किचन से बाहर निकालकर सड़क किनारे नाले में डाल दिया।इस कदम से आग फैलने से पहले ही बड़ा खतरा टल गया।

फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

दमकलकर्मियों की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Previous Post

बिल्डर को दिया 1.65 लाख लौटाने का आदेश: फ्लैट बुकिंग के बाद निर्माण नहीं, उपभोक्ता को 20 हजार रुपए हर्जाना मिला

Next Post

पाली-मिलावटी चांदी देकर की 4 लाख ठगी:ज्वेलर ने रुपयों की जरूरत बताकर की धोखाधड़ी

Next Post
पाली-मिलावटी चांदी देकर की 4 लाख ठगी:ज्वेलर ने रुपयों की जरूरत बताकर की धोखाधड़ी

पाली-मिलावटी चांदी देकर की 4 लाख ठगी:ज्वेलर ने रुपयों की जरूरत बताकर की धोखाधड़ी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page