PALI SIROHI ONLINE
रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान फालना में छात्रावास संस्थान के विद्यार्थियों ने
गुरु पूर्णिमा का पर्व छात्रावास संस्थान के अध्यक्ष मदन सिंह सोलंकी पूर्व सरपंच घाणेराव के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम महर्षि वेदव्यास की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की इनका जन्म आज ही के दिन गुरु पूर्णिमा को हुआ था।इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हॉस्टल के विद्यार्थियों ने गुरुओं और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान छात्रावास संस्थान के अधीक्षक सुख सिंह खंगारोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति सफलता के शिखरों को छू सकता है।
वहीं, छात्रावास संस्थान के अध्यक्ष मदन सिंह सोलंकी पूर्व सरपंच घाणेराव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा और संस्कार ही किसी भी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य का असली आधार होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अंत में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक सिंह पवार, गोपाल सिंह सोडा, अशोक सिंह राठौड़, महावीर ,अरुण, मनीष, रमेश आदि उपस्थित रहे।

