PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड-इनर व्हील क्लब की सरोज गर्ग समारोह मे नवीन कार्यकारणी को दिलवाई शपथ
आबूरोड। इनर व्हील क्लब का पद स्थापना समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सरोज गर्ग और सेक्रेटरी संध्या गर्ग, कोषाध्यक्ष अंजू गोयल को इंस्टोलेशन ऑफिसर डिस्ट्रीक आईएसओ मीनू महेश्वरी ने शपथ दिलाई। इंस्टोलेशन ऑफि सर डिस्ट्रीक आईएसओमीनू महेश्वरी, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, विशिष्ट अतिथि डा. मनीषा शर्मा द्वारा क्लब को आगे बढ़ाने और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने की सराहना करते हुए इसे महिलाओ का शक्ति बताया।
अतिथियो द्वारा सभी नवनियुक्त् पदाधिकारियो को शुभकामनाए देते हुए सामाजिक कार्य करने का आहावान किया। अध्यक्ष सरोज गर्ग द्वारा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। साथ ही क्लब की नई टीम ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का वादा किया और समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे क्लब कि सदस्योओ द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एक नाटक प्रस्तुत करते हुए सशक्त महिला सशक्त भारत का स्लोगन दिया गया। समारोह का समापन सभी के बीच सद्भावना और सहयोग की भावना के साथ हुआ। इस मौके पर सरिता खेडा, मंजू अग्रवाल, शशि सिंह, अनिता अग्रवाल, आशा मित्तल, हेमलता, वीना अग्रवाल, निशा अग्रवाल, पुनम बाकलीवाल, शिवानी गोयल, किर्ती अग्रवाल,रेणू अग्रवाल, डा. नीलू सिंघला, दर्शना भावनगरी, रचना सहित क्लब कि सदस्याएं मोजूद रही।


