• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ समाजसेवी छगनलाल घांची के प्रयासों से डेढ वर्ष से किसानो की फार्मर आईडी की समस्या हुई खत्म

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 28, 2026
in Local
0
तखतगढ़ समाजसेवी छगनलाल घांची के प्रयासों से डेढ वर्ष से किसानो की फार्मर आईडी की समस्या हुई खत्म

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ छगनलाल घांची एक समाजसेवी ही नही बल्कि किसानो के मसीहा भी बन चूके है

डेढ वर्ष से शहरी क्षेत्र के किसानो की फार्मर आईडी की समस्या को लेकर कृषि आयुक्त से रूबरू भेट करने के चौथे दिन आईडी शुरू


मंगलवार को आईडी शुरू होते ही ई-मित्र पर किसानो की लगी भीड
सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के किसानों की फार्मर आईडी बनना शुरू

तखतगढ 28 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) देश भर में किसानों के लिए डिजिटल फार्मर आईडी (किसान आईडी) बनाने की प्रक्रिया राजस्थान में फार्मर आईडी (किसान रजिस्ट्री अभियान) आधिकारिक तौर पर 5 फरवरी 2025 को पूरे राज्य में किसान साथी और एग्रीस्टैक AgriStack पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी किसानो के लिए शुरू की गई थी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के किसानो की फार्मर आईडी तो बन रही मगर शहरी क्षेत्र के किसानो की आईडी नही बनने से परेशान कई बार किसान दर-दर की ठोकरे खाते रहे और कई बार उन्होंने फार्मर आईडी की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री को भी ज्ञापन सौप चुके थे। आखिर मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर आवाज उठाने और उनके समाधान के प्रयास करने का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। तखतगढ़ नगर के समाजसेवी छगनलाल घांची की पहल और लगातार किए गए प्रयासों के बाद मंगलवार से सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के तखतगढ मे किसानों की फार्मर आईडी (Farmer ID) बनाने का रास्ता खुलते ही क्षेत्र के हजारों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। और तखतगढ मे कई किसानो ने फार्मर आईडी बनाना भी शुरू कर दिया है।


एक समाजसेवी ही नही बल्कि किसानो के मसीहा भी बन चूके है

दरअसल किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए छगनलाल घांची ने स्वयं आगे बढ़कर जयपुर मे 24 जुलाई को राजस्थान कृषि विभाग के आयुक्त नरेश गोयल से व्यक्तिगत मुलाकात की तथा उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपकर तखतगढ़ उपतहसील क्षेत्र के किसानों की समस्या से विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने कृषि आयुक्त के समक्ष स्पष्ट रूप से मांग रखी कि फार्मर आईडी के अभाव में तखतगढ क्षेत्र के किसानों को भविष्य में कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाए। जिस पर आयुक्त गोयल ने तुरंत सम्बन्धित अधिकारी को शहरी क्षेत्र तखतगढ मे फार्मर आईडी शुरू करने के आदेश भी जारी किए थे। लेकिन दो दिन अवकाश होने से सोमवार देर शाम आयुक्त गोयल ने छगनलाल को फोन से आईडी शुरू होने की जानकारी देने के बाद मंगलवार को  कई किसानो ने आईडी बनवाना शुरू भी कर दिया है। घांची की इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद एक समाजसेवी ही नही बल्कि किसानो के लिए मसीहा भी बन चूके है। अब सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के किसानों की फार्मर आईडी बनने से किसानों को कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी तथा कृषि योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी अधिक सुगम हो सकेंगी।

किसानों के हित को लेकर उठाया महत्वपूर्ण कदम

फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके माध्यम से किसानों को कृषि क्षेत्र की विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि अनुदान, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी, फसल बीमा सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिल सकती है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनने की समस्या को केवल व्यक्तिगत समस्या न मानकर छगन लाल घांची ने इसे किसानों से जुड़े व्यापक जनहित का विषय माना और सीधे कृषि विभाग के उच्च अधिकारी के समक्ष मामला उठाया।

किसानों के बीच सराहनीय पहल की चर्चा

छगन लाल घांची द्वारा किसानों की समस्या के समाधान के लिए की गई इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनका कहना है कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, यही इस प्रयास का उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू होने से किसानों को राहत मिलेगी और वे कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

ग्राम स्तर पर शिविर लगाने की भी मांग

छगन लाल घांची ने कृषि विभाग एवं प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को किसानों के लिए सरल और सुविधाजनक बनाया जाए। इसके लिए ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को आवश्यक तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाए, ताकि तकनीकी जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र किसान फार्मर आईडी से वंचित नहीं रहे।

किसानों की समस्या उठी, अधिकारियों तक पहुंची और अब समाधान की राह खुली

छगन लाल घांची की यह पहल क्षेत्र के किसानों के हित में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

राजस्थान में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया वर्ष 2025 से चरणबद्ध रूप से संचालित हो रही है, लेकिन तखतगढ़-सुमेरपुर क्षेत्र के  किसानों की फार्मर आईडी पोर्टल पर नही बन रही थी। जिसके अभाव में क्षेत्र के किसान सरकारी योजनाओ से वंचित हो रहे थे। उपखंड क्षेत्र में फार्मर आईडी पोर्टल पर तकनीकी समस्या आ रही थी जिसको लेकर मैने कृषि आयुक्त के समक्ष यह मामला उठाया, जिसके बाद अब इस समस्या का निदान कृषि आयुक्त कार्यालय  जयपुर से हो चुका है क्षेत्र के किसानों की अब आईडी बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की राह साफ हो गई है।

Previous Post

आबुरोड-बारिश के दौरान कच्चा घर गिरने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी बेटी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गई थी

Next Post

फालना में विशाल विरोध प्रदर्शन एवम् विपक्ष का जलाया पुतला

Next Post
फालना में विशाल विरोध प्रदर्शन एवम् विपक्ष का जलाया पुतला

फालना में विशाल विरोध प्रदर्शन एवम् विपक्ष का जलाया पुतला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page