• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

28.54 करोड़ रुपए से बनेगा 100 बेड वाला उपजिला अस्पताल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 28, 2026
in Local
0
28.54 करोड़ रुपए से बनेगा 100 बेड वाला उपजिला अस्पताल

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहली बजट घोषणा के तहत आबूरोड में प्रस्तावित उप जिला अस्पताल को आखिरकार 3.5 साल बाद वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

राज्य सरकार ने अस्पताल भवन निर्माण के लिए 28 करोड़ 54 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इसके साथ ही लंबे समय से अटकी परियोजना को गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगया है। संयुक्त शासन सचिव निशा मीणा ने प्रदेश के 12 उप जिला अस्पतालों के लिए 305 करोड़ 6 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसमें आबूरोड उप जिला अस्पताल के लिए 28.54 करोड़ रुपए शामिल हैं। स्वीकृति के बाद अस्पताल भवन निर्माण, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया शुरू होगी।

सरकार ने अपने पहले बजट में आबूरोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल के रूप में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। हालांकि बजट स्वीकृत नहीं होने से अस्पताल का संचालन पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन से ही किया जा रहा था। मरीजों को केवल नाम बदलने का लाभ मिला, जबकि उप जिला अस्पताल स्तर की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद नए भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

आबूरोड उप जिला अस्पताल पर वर्तमान में शहर के अलावा 32 ग्राम पंचायतों, सरूपगंज और रेवदर क्षेत्र के हजारों लोग निर्भर हैं। पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से गंभीर मरीजों को कई बार गुजरात के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। नई सुविधाएं शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा और मरीजों का समय व आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे।

Previous Post

थर्ड ग्रेड टीचर्स ने ट्रांसफर की मांग को लेकर प्रदर्शनः आबूरोड में सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Next Post

पाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: 2 घायल; चिकित्सालय में भर्ती पत्नी को मिलने जा रहा था

Next Post

पाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: 2 घायल; चिकित्सालय में भर्ती पत्नी को मिलने जा रहा था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page