• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रेलर की टक्कर से सांड की मौतः ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया, पुलिस की समझाइश के बाद हुआ सुचारु

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 25, 2026
in Local
0
ट्रेलर की टक्कर से सांड की मौतः ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया, पुलिस की समझाइश के बाद हुआ सुचारु

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के मूलियावास गांव में शनिवार को ओवरलोड बजरी से भरे ट्रेलर की टक्कर से एक सांड की मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर जेतपुर थाने से एएसआई हीरालाल विश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया और यातायात को सुचारु कराया।

इस दौरान ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रेलर ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोड बजरी वाहनों का संचालन जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहन न केवल आम लोगों बल्कि मवेशियों के लिए भी गंभीर खतरा बन चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने, हादसे के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने और मूलियावास गांव में हादसों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

Previous Post

पिस्टल दिखाकर दिनदहाड़े युवती का अपहरण, 2 घंटे के अंदर तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बीजापुर ग्राम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की 29 जुलाई को मनाया जाएगा,तैयारी अंतिम चरण में

Next Post

बीजापुर ग्राम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की 29 जुलाई को मनाया जाएगा,तैयारी अंतिम चरण में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page