• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोरटा गांव में चार मकानों पर बिजली गिरने से उनकी छतें और विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 25, 2026
in Local
0
कोरटा गांव में चार मकानों पर बिजली गिरने से उनकी छतें और विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पिंडवाड़ा तहसील के कोरटा गांव में चार मकानों पर बिजली गिरने से उनकी छतें और विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। कोरटा गांव में चार मकानों पर गिरी बिजली

दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई तेज बारिश के दौरान नया सनवाड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर कोरटा गांव में राजू माली, मोहन लाल, प्रवीण माली (पुत्र छोगाराम) और शैलेश माली (पुत्र बादू राम मलिक) के मकानों पर बिजली गिर गई। बिजली मकानों के पिछले हिस्से की छतों पर गिरी, जबकि उस समय परिजन आगे के कमरों में मौजूद थे। इससे बड़ा हादसा टल गया।बिजली गिरने से चारों मकानों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। वायरिंग, पंखे, इनवर्टर सहित अन्य विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।शहर की सड़कों पर जलभराव, वाहन सवारों की बढ़ी मुश्किलें

जिला मुख्यालय सिरोही और पिंडवाड़ा क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12:50 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई, जो तेज बारिश में बदल गई।

सदर बाजार, सर्जावा गेट, जेल चौराहा, पैलेस रोड,कृष्णापुरी, आदर्श नगर और सारणेश्वरजी जाने वाले मार्गों पर पानी भर गया।

कई स्थानों पर गड्ढे और खुली नालियां पानी में डूब जाने से वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Previous Post

रानी- खोंड के प्रधानाचार्य मन्नाराम मीणा की दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Next Post

बिकनावास में नीलगाय को बचाने के चक्कर बाइक फिसली, एक की मौत

Next Post
बिकनावास में नीलगाय को बचाने के चक्कर बाइक फिसली, एक की मौत

बिकनावास में नीलगाय को बचाने के चक्कर बाइक फिसली, एक की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page