• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर ब्लॉक के गांवों की बुझेगी प्यास,₹26.7 करोड़ की लागत से ढोला और सिंदरू में बनेंगी दो विशाल डिग्गियां

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 24, 2026
in Local
0
सुमेरपुर ब्लॉक के गांवों की बुझेगी प्यास,₹26.7 करोड़ की लागत से ढोला और सिंदरू में बनेंगी दो विशाल डिग्गियां

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर ब्लॉक के गांवों की बुझेगी प्यास,₹26.7 करोड़ की लागत से ढोला और सिंदरू में बनेंगी दो विशाल डिग्गियां

तखतगढ 24 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को स्थाई रूप से समाप्त करने और जल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में जलदाय विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। सुमेरपुर ब्लॉक के ढोला और सिंदरू गांवों में ₹26.7 करोड़ की भारी-भरकम लागत से दो विशाल पानी की डिग्गियों (वॉटर रिजर्वोयर्स) का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शिलान्यास पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया।

संकटकाल में भी नहीं थमेगी पानी की सप्लाई

शिलान्यास समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ₹26.7 करोड़ का यह प्रोजेक्ट सुमेरपुर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को बदल कर रख देगा और आने वाले कई दशकों तक लोगों को पेयजल की चिंता से मुक्ति दिलाएगा। इस डिग्गी निर्माण कार्य के शुरू होने से ढोला, सिंदरू और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। कुमावत ने कहा कि इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अब भविष्य में तकनीकी खराबियों के कारण ग्रामीणों को प्यासा नहीं रहना पड़ेगा। डिग्गियों के निर्माण से पानी के भंडारण की अभूतपूर्व क्षमता विकसित होगी। मुख्य पाइपलाइन में अचानक लीकेज आने या उसके क्षतिग्रस्त होने पर भी सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। पाइपलाइन फटने या रखरखाव के काम के दौरान, इन डिग्गियों में स्टोर किए गए पानी का उपयोग करके गांवों में सप्लाई चालू रखी जाएगी। तकनीकी व्यवधानों के समय यह संग्रहित पानी ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

Previous Post

तखतगढ-फॉलो अप शहरी सेवा शिविर मे लाभाथीॅओ को किया लाभान्वित

Next Post

पीर गंगानाथ महाराज का नौवां चातुर्मास बैरठ गांव में होगा: 1 अगस्त को निकाली जाएगी शोभायात्रा, बैठक में सर्वसम्मति से फैसला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page