• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जवाई जल ग्रहण क्षेत्र में इंद्रदेव मेहरबान, तखतगढ़ में 24 एमएम,जवाई बांध पर 97 एमएम, सेई बांध पर 29 एमएम तो सिन्दरू बांध पर 21 एमएम बरसात दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मारवाड गोडवाड क्षेत्र सहित जवाई जल ग्रहण क्षेत्र में इंद्रदेव मेहरबान

तखतगढ़ में 24 एमएम,जवाई बांध पर 97 एमएम, सेई बांध पर 29 एमएम तो सिन्दरू बांध पर 21 एमएम बरसात दर्ज

तखतगढ तालाब मे पानी की आवक शुरू


तखतगढ 24 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) पिछले दो दिन से यानी शनिवार से सम्पूर्ण मारवाड गोडवाड क्षेत्र के सुमेरपुर उपखंड, तखतगढ के आसपास ग्रामीण, क्षेत्र बाली एव चामुंडेरी के आसपास ग्रामीण क्षेत्र सहित  जवाई जल ग्रहण क्षेत्र से लेकर सेई बांध क्षेत्र में इंद्रदेव की मेहरबान से शुक्रवार को भी दिन भर कही रूक रूक तो कही मुसलाधा बरसात का दौर जारी आमजन को गर्मी से बडी राहत मिली साथ ही किसानो के चेहरो पर मुस्कान आने लगी है। जिस से अब फसलो के लिए वरदान साबित होगी। दो दिन से रूक रूककर बरसात का दौर जारी रहने से नाडी, तालाबो सहित पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जाल स्रोत 61.25 फिट के साथ
7327.5 एमसीएफटी केपेसीटी वाले जवाई बांध एवं सहायक सहायक सेई बांध मे पानी की आवक शुरू होने के साथ तखतगढ मे निर्माणाधीन नाले से तालाब मे पानी की आवक शुरू हो गई है।

इसी के अलावा कर्ई बांधो मे पानी की आवक बढने  की उम्मीद जताई जा रही है। जल संसाधन विभाग जवाई नहर खण्ड सुमेरपुर के सहायक अभियन्ता अक्षय कुमावत के अनुसार बताया गया कि जवाई बांध जल ग्रहण क्षेत्र में लगातार रिमझिम बारिश होने से जवाई के गेज में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार शाम 6 बजे तक बांध का जलस्तर 30.22 फीट के साथ 1973.46 एमसीएफटी था, वहीं गुरुवार सुबह यह बढ़कर 31.00 फीट के साथ 2046 एमसीएफटी पहुंच गया था । शुक्रवार लगातार हुई अच्छी बरसात से शाम 5 बजे तक 97 एमएम बरसात दर्ज होने से गेज बढ़कर 31.30 फिट के साथ 2075.1 एमसीएफटी पानी उपलब्ध हो चूका है। वही जल संसाधन विभाग पिणडवाडा के कनिष्ठ अभियंता सुनील बिश्नोई के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक सेई बांध पर 26 एमएम बरसात दर्ज हुई है। जिस का गेज 2.05 मीटर के साथ 377.98 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है।


कहा कितनी बरसात हुई दर्ज

जल संसाधन विभाग सुमेरपुर के जवाई कैनाल डिवीजन तखतगढ़ सहायक अभियंता राकेश कुमार के अनुसार बताया गया कि शुक्रवार सुबह से शाम 5 बजे तक
जवाई बांध पर 97 mm, सिन्दरू बांध पर 21 mm,बांकली बांध पर
23 mm,ओरा बांध पर 06 mm,जवाई के सहायक सेई बांध पर 29 mm,तखतगढ नगर मे 24 mm और बांध पर 21 mm,केर बांध पर 25 mm, और सुमेरपुर मे 19 mm, शिवराज मे 20 mm बरसात दर्ज हुई है।

Screenshot
Previous Post

बेडा के युवक ने रेला के युवक के विरुद्ध बाइक की टक्कर मारने का मामला। बाली थाने में दर्ज करवाया

Next Post

तखतगढ-फॉलो अप शहरी सेवा शिविर मे लाभाथीॅओ को किया लाभान्वित

Next Post
तखतगढ-फॉलो अप शहरी सेवा शिविर मे लाभाथीॅओ को किया लाभान्वित

तखतगढ-फॉलो अप शहरी सेवा शिविर मे लाभाथीॅओ को किया लाभान्वित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page