• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा नुकसान, गैस सिलेंडर से बुझी लपटें

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 24, 2026
in Local
0
एसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा नुकसान, गैस सिलेंडर से बुझी लपटें

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही एसपी कार्यालय में शिकायत पेटिका के पास लगे स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना अचानक हुई जब स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के साथ ही तेजी से आग फैल गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।तत्काल पावर हाउस को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। कुछ लोगों ने कपड़े से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच, अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया।अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही, कार्यालय में मौजूद अग्निशमन गैस सिलेंडर का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद विद्युत कर्मचारियों को बुलाकर स्विच बोर्ड और कुछ वायरिंग बदली गई। लगभग आधे घंटे बाद कार्यालय में बिजली बहाल कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यदि यह घटना रात में होती तो नुकसान अधिक हो सकता था।

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले डिटेनः व्हाट्सएप ग्रुप में की थी पोस्ट, परिजन बोले- युवकों ने आपस में मजाक के तौर पर किया था मैसेज

Next Post

पाली-युवक की मौत, परिजनों का 7 घंटे हंगामा: शव रोककर संदिग्ध मौत का आरोप, सहमति बनने पर शव लेने पर माने

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page