PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर। पंजाब केसरी आचार्य श्रीमद विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. के समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, शांति दूत एवं पद्मश्री सम्मान से विभूषित आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. के ज्येष्ठ शिष्य, मरुधर मार्तंड, गोड़वाड़ केसरी एवं तत्व चिंतक आचार्य भगवंत श्री चिदानंद सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का सूर्यनगरी जोधपुर के गुलाब नगर में भव्य चातुर्मास प्रवेश हुआ।
चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे तथा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरु भगवंत का जयघोष करते हुए भक्ति और श्रद्धा के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर पूज्य मुनिराज श्री लक्ष्मीचंद्र विजयजी म.सा., मुनिराज श्री विद्यानंद विजयजी म.सा. तथा शासन दीपिका साध्वी सुमंगला श्रीजी म.सा. की प्रशिष्या विदुषी साध्वी पुनर्प्रज्ञा श्रीजी म.सा. (डोली म.सा.), साध्वी हर्षित प्रज्ञा श्रीजी म.सा. एवं साध्वी दिव्य प्रज्ञा श्रीजी म.सा. भी पावन सान्निध्य में उपस्थित रहीं।
चातुर्मास प्रवेश समारोह में गोड़वाड़ क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इनमें गोड़वाड़ वरकाणा जैन पेढ़ी अध्यक्ष रमेश कोठारी, ट्रस्टी नरेन्द्र परमार, बाली अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा, इंदरमल राणावत (खुडाला), महेंद्र धोका (फालना), जयंतीलाल शाह (बिजोवा), मदन कितावत, दिनेश जैन, किशोर प्रजापत, जगदीश देवासी, फुटरमल लुहार, नरेश वर्मा सहित सैकड़ों समाजबंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
श्रद्धा, भक्ति और धर्ममय वातावरण के बीच संपन्न हुए इस भव्य चातुर्मास प्रवेश समारोह ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।


