• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

उम्मेदाबाद-चाकू की नोक पर बुजुर्ग को लूटने वाले 2 गिरफ्तार, 80 साल की महिला से छीनी थी ज्वेलरी; कुंए पर अकेली थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 24, 2026
in Local
0
उम्मेदाबाद-चाकू की नोक पर बुजुर्ग को लूटने वाले 2 गिरफ्तार, 80 साल की महिला से छीनी थी ज्वेलरी; कुंए पर अकेली थी

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के उम्मेदाबाद में 80 साल की बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर सोने का मालदिया लूटने वाले 2 आरोपियों को बिशनगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा कर दिया।

पुलिस के अनुसार- मंगलवार 21 जुलाई को बिशनगढ़ थाना इलाके के धोराढाणी गांव (उम्मेदाबाद) में बुजुर्ग महिला (80) कृषि कुएं पर अकेली थी। इस दौरान दो युवक चाकू की नोक पर गले में पहना सोने का मादलिया लूटकर ले गए।

पीड़ित परिवार ने 22 जुलाई को बिशनगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित किया और उन्हें डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया।

वारदात का 24 घंटे में पुलिस खुलासा करते हुए पुलिस ने मांडवला निवासी मोतीनाथ (24) पुत्र मालनाथ कालबेलिया और रटूजा निवासी श्रवणनाथ (24) पुत्र शेषनाथ कालबेलिया को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई थानाधिकारी मनोजकुमार, एएसआई रूपसिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोकसिंह, कांस्टेबल नैनाराम, नरेशकुमार, जोगाराम, रामदेवसिंह, मुकेशकुमार और वीरसिंह रहे।

Previous Post

घोलवड़-उमरगाम रोड के बीच ब्रिज पर जलभरावः कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले मार्ग

Next Post

आचार्य भगवंत श्री चिदानंद सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का जोधपुर में भव्य चातुर्मास प्रवेश

Next Post

आचार्य भगवंत श्री चिदानंद सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का जोधपुर में भव्य चातुर्मास प्रवेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page