• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घोलवड़-उमरगाम रोड के बीच ब्रिज पर जलभरावः कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले मार्ग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 24, 2026
in Local
0
घोलवड़-उमरगाम रोड के बीच ब्रिज पर जलभरावः कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले मार्ग

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड। पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 203 पर जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। ब्रिज पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद ट्रेन संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेल सेवाओं को रद्द, आंशिक रद्द और परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।अजमेर के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही प्रभावित मार्ग पर रेल संचालन बहाल किया जाएगा।

बांद्रा-उदयपुर सहित दो ट्रेनें रद्द

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी रेलसेवा 23 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 24 जुलाई 2026 को संचालित नहीं होगी।

अजमेर-दादर और दादर-अजमेर ट्रेनें आंशिक रद्द

गाड़ी संख्या 12990 अजमेर-दादर रेलसेवा, जो 22 जुलाई 2026 को अजमेर से रवाना हुई थी, अब सूरत तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन सूरत-दादर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12989 दादर-अजमेर रेलसेवा 23 जुलाई 2026 को दादर के बजाय सूरत से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह सेवा दादर-सूरत के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

जयपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का बदला संचालन

रेलवे ने गाड़ी संख्या 09707 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा में भी बदलाव किया है। यह ट्रेन 22 जुलाई 2026को जयपुर से रवाना होकर अब वडोदरा तक ही संचालित होगी। वडोदरा-बांद्रा टर्मिनस के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 09708 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 23 जुलाई 2026 को बांद्रा टर्मिनस के बजाय वडोदरा से संचालित होगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस-वडोदरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Previous Post

पाली-स्मैक के साथ पकडे गए आरोपी को मिली सजाः गवाह बयान से मुकरे फिर भी कोर्ट ने दी साढ़े 3 साल की कठोर कैद

Next Post

उम्मेदाबाद-चाकू की नोक पर बुजुर्ग को लूटने वाले 2 गिरफ्तार, 80 साल की महिला से छीनी थी ज्वेलरी; कुंए पर अकेली थी

Next Post
उम्मेदाबाद-चाकू की नोक पर बुजुर्ग को लूटने वाले 2 गिरफ्तार, 80 साल की महिला से छीनी थी ज्वेलरी; कुंए पर अकेली थी

उम्मेदाबाद-चाकू की नोक पर बुजुर्ग को लूटने वाले 2 गिरफ्तार, 80 साल की महिला से छीनी थी ज्वेलरी; कुंए पर अकेली थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page