• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-19 करोड़ आय वाला रानी स्टेशन फिर ठहराव से वंचित,प्रयागराज–वेरावल स्पेशल का रानी में ठहराव नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 23, 2026
in Local
0
रानी-19 करोड़ आय वाला रानी स्टेशन फिर ठहराव से वंचित,प्रयागराज–वेरावल स्पेशल का रानी में ठहराव नहीं

PALI SIROHI ONLINE

19 करोड़ आय वाला रानी स्टेशन फिर ठहराव से वंचित, प्रयागराज–वेरावल स्पेशल का रानी में ठहराव नहीं
नगराज वैष्णव
रानी (पाली)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रयागराज–वेरावल स्पेशल रेलसेवा (04173/04174) का संचालन 6 अगस्त से 25 सितंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और प्रयागराज के बीच सीधा रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। रेलवे ने इस ट्रेन का ठहराव सुमेरपुर–जवाईबांध स्टेशन पर दिया है, जबकि निकटवर्ती एवं अधिक राजस्व वाले रानी रेलवे स्टेशन को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि इस ट्रेन का ठहराव रानी स्टेशन पर भी दिया जाता, तो रानी क्षेत्र के हजारों यात्रियों को प्रयागराज (संगम नगरी) तथा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए सीधी रेल सुविधा मिल जाती। वर्तमान में इन स्थानों के लिए यात्रियों को अन्य स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भावनगर–अयोध्या स्पेशल ट्रेन का ठहराव रानी स्टेशन पर नहीं दिया गया था। अब प्रयागराज–वेरावल स्पेशल में भी यही स्थिति दोहराई गई है, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि रानी स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में रानी स्टेशन की वार्षिक आय लगभग 19 करोड़ रुपये रही, जो आसपास के कई स्टेशनों से अधिक है। वहीं रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार रानी स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 61 यात्री प्रति ट्रेन तथा 17,323 रुपये दैनिक टिकट आय भी रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित ठहराव मानकों के अनुरूप है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव से स्टेशन लगातार वंचित है।


हाल ही में जयपुर में आयोजित ZRUCC बैठक में भी सांसद पी.पी. चौधरी ने रानी स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बावजूद नई स्पेशल ट्रेन में रानी स्टेशन को शामिल नहीं किया गया।
भविष्य में चलने वाली साबरमती–वाराणसी नई ट्रेन का भी रानी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिससे रानी का काशी (वाराणसी) से सीधा रेल संपर्क स्थापित हो सके।

Previous Post

आयुष्मान योजना से प्रवासियों को वंचित होने से छगन घांची की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान

Next Post

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : MLV कॉलेज का संस्थापन अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Next Post
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : MLV कॉलेज का संस्थापन अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : MLV कॉलेज का संस्थापन अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page