PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार, 23 व 24 जुलाई को तखतगढ़ व सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे
पाली, 22 जुलाई। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार, 23 व 24 जुलाई को तखतगढ़ व सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार केबिनेट मंत्री कुमावत गुरुवार को प्रातः 10 बजे सुमेरपुर से रवाना होकर 10:30 बजे तखतगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां तखतगढ प्रवेशद्वार के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा 11 बजे राजकीय महाविद्यालय तखतगढ में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम व 1बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। वे दोपहर 3 बजे पुराडा में ग्राम पंचायत स्तरीय विभिन्न विभागों के शिलान्यास / लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होगें। इसके पश्चात वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे। मंत्री कुमावत 24 जुलाई को सवेरे 10:30 बजे विधायक कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे तथा 11 बजे सुमेरपुर में चिकित्सा, पशुपालन एवं पीएचईडी विभाग के विभिन्न कार्यों के शिलान्यास / लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होगें। वे दोपहर 3 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे।

