PALI SIROHI ONLINE
बाली में नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
बाली उपखंड पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बुधवार शाम 4:30 बजे महाराणा प्रताप चौक, बाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक के 150 से अधिक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाली अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, नगर कांग्रेस कमेटी बाली अध्यक्ष भंवर डांगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इंदु चौधरी, नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला-फालना अध्यक्ष हितेश मेवाड़ा, जाकिर हुसैन, सुरेश परमार, द्रविड़ सिंह खुडाला, रवि वर्मा, आरिफ हुसैन, ओटाराम भीटवाडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बारिश के बावजूद कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन में भाग लेकर पुतला दहन किया।


