• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आमलिया ग्राम में पटवारी पद पर किरण कुमार गरासिया  ने कार्यभार ग्रहण किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 22, 2026
in Local
0
आमलिया ग्राम में पटवारी पद पर किरण कुमार गरासिया  ने कार्यभार ग्रहण किया

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के आमलिया ग्राम में किरण कुमार गरासिया ने पटवारी पद का कार्यभार संभाला, ग्रामीणों ने किया स्वागत

बाली। बाली उपखंड के आमलिया ग्राम में नव नियुक्त पटवारी किरण कुमार गरासिया ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए माला एवं साफा पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह में केसाराम गरासिया (सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि), रतनलाल मीणा (आमलिया सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि), समाराम गरासिया, प्रभुराम (वार्ड पंच), बाबूलाल (पूर्व वार्ड पंच), बाबूराम गरासिया, लक्ष्मणपुरा जोड़, श्रवण देवासी, जीवाराम एवं भीमाराम नाडिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किरण कुमार गरासिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में आमलिया क्षेत्र के राजस्व संबंधी कार्यों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण होगा। नव पदस्थापित पटवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का विश्वास दिलाया।

Previous Post

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन में तेजी लाने के निर्देश

Next Post

तखतगढ़ में कल होगा नगर के भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन,मंत्री जोराराम कुमावत करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

Next Post

तखतगढ़ में कल होगा नगर के भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन,मंत्री जोराराम कुमावत करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page