• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अरठवाड़ा में 4 घरों में घुसे चोरः लाखों के गहने, नकदी रुपए और मोबाइल चोरी; पिंडवाड़ा में दो मंदिरों को बनाया निशाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0
अरठवाड़ा में 4 घरों में घुसे चोरः लाखों के गहने, नकदी रुपए और मोबाइल चोरी; पिंडवाड़ा में दो मंदिरों को बनाया निशाना

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही। सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के अरठवाड़ा गांव में बीती रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली, जबकि दूसरे घर से मोबाइल गायब कर दिया। अन्य दो घरों में भी चोरों ने अलमारियां खंगालकर सामान बिखेर दिया। वहीं, पिंडवाड़ा नगर के अखेलाव तालाब स्थित गोगाजी मंदिर और पंचमुखी हनुमानजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है।

चोरी से प्रभावित फाउडा लाल वेलजी माली के घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हुई। तोलाराम खुमाजी मेघवाल के घर से अलमारी का ताला तोड़कर सामान खंगाला गया और एक मोबाइल चुरा लिया गया। हीराराम मकनाराम मेघवाल और चोपाराम हकाजी मेघवाल के घरों में भी चोरों ने घुसकर अलमारियां खंगालीं और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पालड़ी एम थाने से एएसआई देवाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत के सीसीटीवी कैमरे भी लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

पिंडवाड़ा में दो मंदिरों में चोरी

पिंडवाड़ा नगर के अखेलाव तालाब स्थित गोगाजी मंदिर और पंचमुखी हनुमानजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। इस वारदात से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार इन मंदिरों में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

नगर में चोरी, लूटपाट और चाकूबाजी जैसी अन्य आपराधिक घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इससे आमजन में असुरक्षा का माहौल है।

नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

Previous Post

रानी नगर पालिका का ‘शहरी सेवा शिविर अभियान-2026’ फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू

Next Post

रानी कन्या महा विद्यालय व्याप्त समस्याओ के निराकरण हेतु रानी ई यो मगराज चौधरी को दिया ज्ञापन

Next Post
रानी कन्या महा विद्यालय व्याप्त समस्याओ के निराकरण हेतु रानी ई यो मगराज चौधरी को दिया ज्ञापन

रानी कन्या महा विद्यालय व्याप्त समस्याओ के निराकरण हेतु रानी ई यो मगराज चौधरी को दिया ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page