• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामासिया ग्राम की दुकान में चोरी, ताला तोड़कर किया सामान चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0
रामासिया ग्राम की दुकान में चोरी, ताला तोड़कर किया सामान चोरी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में चोर अब सिर्फ नकदी और जेवर ही नहीं, बल्कि खाने-पीने का सामान भी निशाना बना रहे हैं। शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक जनरल स्टोर का ताला तोड़कर आटा, खाने का तेल, नमकीन, गल्ले में रखी नकदी और दुकान में रखा कूलर तक चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकानदार दुकान पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।रामासिया गांव की जनरल स्टोर को बनाया निशाना

मामला पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र के रामासिया गांव का है। गांव के टेम्पो स्टैंड के पास दिनेश पुत्र कानाराम भाट की गोविंद किराणा स्टोर नाम से जनरल स्टोर है। हमेशा की तरह सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला।आटा, तेल, नमकीन, नकदी और कूलर तक ले गए

दुकान के अंदर जाकर देखा तो चोर 5-5 और 10-10 किलो के आटे के कट्टे, खाने के तेल की बोतलें, नमकीन, गल्ले में रखी नकदी और दुकान में रखा एक कूलर भी चोरी कर ले गए थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

एक दिन पहले ही CLG बैठक में उठा था चोरी का मुद्दा

सोमवार को ही आईजी सतेंद्र सिंह ने सदर थाने में CLG सदस्यों की बैठक ली थी। बैठक में कमजोर मानसून के चलते चोरी की वारदातें बढ़ने की आशंका जताई गई थी। सदस्यों ने नाइट गश्त प्रभावी करने के साथ पुलिस थानों में पर्याप्त वाहन और स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई थी।

Previous Post

सरूपगंज-बाइक टेंपो टक्कर 1 की मौत: 8 घायल,उपचार जारी

Next Post

रानी नगर पालिका का ‘शहरी सेवा शिविर अभियान-2026’ फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू

Next Post
रानी नगर पालिका का ‘शहरी सेवा शिविर अभियान-2026’ फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू

रानी नगर पालिका का 'शहरी सेवा शिविर अभियान-2026' फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page