PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम के युवा रविंद्र प्रताप सिंह पंवार ने देश सेवा के लिए आर्मी -अग्निवीर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर पहली बार अपने गांव लौटने पर ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
चामुंडेरी के वन्यजीव प्रेमी सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरू सिंह पंवार ने बताया कि रविंद्र प्रताप सिंह, पुत्र गुलाब सिंह पंवार, प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब नाना रेलवे स्टेशन पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष वहां मौजूद रहे। सभी ने माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका भव्य स्वागत किया तथा देश सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने रविंद्र प्रताप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गांव के युवाओं के लिए उनका चयन और प्रशिक्षण पूरा करना प्रेरणादायक है। स्वागत समारोह के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए और पूरे माहौल में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
इस दौरानसुरेन्द्र सिंह उर्फ शेर सिंह पंवार, राम सिंह, सोम सिंह ,नाथू सिंह, मांगु सिंह, दलपत सिंह, भवानी सिंह, हनवंत सिंह, चन्दपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, युवराज सिंह, विनोद कुमार, मनोज माली, राजु भाई जैन, गोविंद सिंह, राजविर सिंह, चन्दन सिंह, प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों परिजनों ने मौजूद रहकर फौजी रविंद्र प्रताप सिंह का स्वागत किया



