PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार अवैध बांग्लादेशियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पुलिस द्वारा दिनांक 12.07.2026 को उमरणी आबुरोड से पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना अनुसार रॉयल राजस्थान स्कूल के सामने एकान्त में बने मकान में प्रथम मंजिल पर दो संदिग्ध महिलाएं 1. मोनिया खातुन 2. ईसा इस्लाम से पुलिस थाना आबुरोड सदर में प्रारम्भिक पुछताछ के दौरान कोई संतोषपुर्ण जवाब नहीं दिये जाने से उक्त संदिग्ध महिलाओं को वन स्टॉप सखी सेन्टर सिरोही में लाया गया तथा दिनांक 17.07.2026 को उक्त 02 संदिग्ध महिलाएं ईसा इस्लाम व मोनिया खाने से जिला विशेष शाखा सिरोही द्वारा प्रारम्भिक पुछताछ की गई पुछताछ के दौरान महत्वपुर्ण जानकारियां प्राप्त होने पर आईबी सिरोही, सीआईडी जोन यूनिट सिरोही व जिला विशेष शाखा सिरोही द्वारा जे.आई.सी. द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उक्त दोनों संदिग्ध महिलाओं द्वारा अपने आप को बाग्लादेशी होना बताया गया एवं उक्त महिलाओ ने अपना नाम 1. मोनिया खातुन पुत्री मुनिर मिददा जाति मुसलमान आयु 26 साल निवासी आल्दी पुलिस थाना टुंगीवाली जिला ढाका मुन्सीगंज सदर राष्ट्रीयता बाग्लादेश व 2. ईसा इस्लाम पुत्री नूर इस्लाम जाति मुसलमान आयु 24 साल निवासी नारॉनगंज पुलिस थाना कोतुल्ला, जिला ढाका राष्ट्रीयता बाग्लादेशी होना बताया। अवैध रुप से बिना वैध दस्तावेज बांग्लादेश से भारत में प्रवेश होना बताया। तत्पश्चात् इसके पास किसी प्रकार के यात्रा दस्तावेज नहीं पाये गये है, उक्त अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने के संबंध में सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय किया जाकर प्रत्यावर्तन करने की आवश्यक कार्यवाही जारी है।
उक्त अभियान के दौरान आगे भी ऐसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों / विदेशी नागरिक के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी एवं अवैध बांग्लादेशी नागरिक पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी, आमजन से अपील है कि आपके आसपास मे ऐसे कोई संदिग्ध पुरूष/महिलाऐं जिन पर बांग्लादेशी होने का सन्देह हो तो उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम सिरोही के मो.न. 9530431323 पर उपलब्ध करावे।
पुलिस कार्यवाही टीमः-
1. प्रदीप डांगा, नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर।
2. चन्द्रवीर, नि.पु. प्रभारी जिला विशेष शाखा सिरोही।
3. महावीरसिंह स.उ.नि., जिला विशेष शाखा सिरोही।
4. मोहब्बतसिंह स.उ.नि. जिला विशेष शाखा सिरोही।
5. अमृत कानि. 1048 जिला विशेष शाखा सिरोही।
6. दिनेश कानि. 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
7. सुन्दर म.कानि. 480, कालिका यूनिट आबूरोड।
8. सुगना म.कानि. 640, कालिका यूनिट आबूरोड।


