• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबू रोड में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलाः ऋषिकेश के जंगल में पेड़ से लटकी मिली डेड बॉडी, मृतक की नहीं हुई पहचान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 22, 2026
in Local
0
आबू रोड में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलाः ऋषिकेश के जंगल में पेड़ से लटकी मिली डेड बॉडी, मृतक की नहीं हुई पहचान

PALI SIROHI ONLINE

आबू रोड, सिरोही-आबू रोड के पास ऋषिकेश में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया।

भद्रकाली मंदिर के सामने मिला शव

पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि ऋषिकेश के भद्रकाली मंदिर के सामने पहाड़ी पर एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक रहा है। थानाधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ऋषिकेश मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर यह शव मिला।

मृतक की नहीं हुई पहचान

थानाधिकारी ने बताया- मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। उसने हल्के ग्रे और आसमानी रंग की प्रिंटेड फुल बाजू की शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। पैरों में सफेद जूते थे। शव काफी सड़ा-गला हुआ था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने की लोगों से अपील

पुलिस शव को आबू रोड के अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहचान के लिए रखवाया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहें हैं। सदर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे पुलिस थाना आबू रोड सदर को सूचित करें।

Previous Post

थानेदार-कॉन्स्टेबल को 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगे थे 20 लाख

Next Post

गर्मी की छुट्टियों में राहत, 1 अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस

Next Post
गर्मी की छुट्टियों में राहत, 1 अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस

गर्मी की छुट्टियों में राहत, 1 अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page