• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

थानेदार-कॉन्स्टेबल को 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगे थे 20 लाख

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 22, 2026
in Local
0
थानेदार-कॉन्स्टेबल को 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगे थे 20 लाख

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर में मांडवा थाने के SHO और कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम ने NDPS एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी थानाधिकारी सोनू शेखावत ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

पैसे नहीं दिए तो उन्हें आरोपी बना देंगे

थानाधिकारी सोनू शेखावत ने बताया- एसएचओ निर्मल कुमार और कॉन्स्टेबल भालाराम ने मुकदमे में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर परेशान किया जा रहा था।

एसएचओ धमकी देते थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो आरोपी बना देंगे। परेशान शिकायकर्ता ने इसकी रिपोर्ट एसीबी टीम को कर दी। टीम ने ट्रैप कार्रवाई का जाल बिछाया और एसएचओ-कॉस्टेबल को थाने के अंदर 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

Previous Post

मेघवाल समाज ने सी सी रोड बनाने पर सरपंच प्रतिनिधि का सम्मान किया

Next Post

आबू रोड में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलाः ऋषिकेश के जंगल में पेड़ से लटकी मिली डेड बॉडी, मृतक की नहीं हुई पहचान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page